चंडीगढ़। रणजी टीम पंजाब के कप्तान मंदीप सिंह के नेतृत्व में टीम बुधवार को त्रिवेंद्रम के लिए रवाना हो गई। पंजाब को एलीट ग्रुप रणजी ट्रॉफी लीग मैच में केरल के साथ त्रिवेंद्रम में 11 से 14 जनवरी तक मुकाबला खेलना है। पंजाब ने अब तक अपने 4 मैचों में 18 अंक जुटाए हैं और अंक तालिका में बढ़त बनाए हुए है। कर्नाटक 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और अभी तक खेले गए मैचों में पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ 7 अंक, 7 ही हैदराबाद के खिलाफ और 1 अंक दिल्ली के खिलाफ जीता।
पंजाब की टीम अपने उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना ही मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जनवरी को वन-डे में भारत का नेतृत्व करना है। पंजाब रणजी टीम में मध्यम क्रम के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के फिट होने से गेंदबाजी में मजबूती आएगी।