फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई ने कांस्टेबल को मारा थप्पड़

Mon, 24 Feb 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल के अंतिम दिन एक सब इंस्पेक्टर के हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल यहां रोज फेस्टिवल में ड्यूटी पर आया था। उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एक सब इंस्पेक्टर राजदीप रोज फेस्टिवल में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर हरियाणा से यहां ड्यूटी पर आए कांस्टेबल मनजीत सिंह से बहस हो गई।

आरोप है कि इस पर राजदीप ने मनजीत के थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित कांस्टेबल मनजीत ने एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें