फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय सम्मान के साथ थाने से कूदने वाले एसआई का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 थाने की बिल्डिंग से एसआई गुलजार सिंह ने बीते बुधवार को छलांग लगाकर जान दे दी थी। सूत्रों के अनुसार एसआई के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि भगवान उनको माफ नहीं करेगा, जिन्होंने मेरे साथ गलत किया है। इसके अलावा एसएचओ और एक पुलिसकर्मी पर प्रताड़ित करने के बारे में भी लिखा है। गुलजार सिंह का वीरवार को जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे मनीमाजरा में विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बीतेे बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे एसआई गुलजार सिंह ने सेक्टर-19 थाने के टॉप फ्लोर (दूसरी मंजिल) से नीचे छलांग लगा दी थी। इसके बाद गुलजार को फौरन पीजीआई ले जाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गुलजार विभागीय जांच शुरू होने से परेशान थे। गुलजार सिंह परिवार समेत मनीमाजरा में रहते थे। गुलजार का बड़ा बेटा चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात है, जबकि छोटा बेटा लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि बेटी एमबीए की पढ़ाई कर रही है। बीते कुछ समय पहले सेक्टर-26 के मालखाने से केस प्रापर्टी के 2 लाख 87 हजार 300 रुपये गायब हो गए थे। यह राशि केस प्रापर्टी बनाकर मालखाने में रखी गई थी। जरूरत पड़ने पर पता चला कि रुपये गायब हैं। पुलिस जांच शुरू होने के बाद यह रुपये वापस मालखाने से ही मिल गए। इसके बाद गुलजार पर लापरवाही के चलते विभागीय जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें