फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नवंबर तक प्रदेश में आएगी 46 हजार मीट्रिक टन से अधिक डीएपी: श्याम सिंह राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएपी की कमी के बीच कृषि मंत्री ने संभाला मोर्चा, हर किसान को खाद का वादा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में डीएपी खाद की कमी को लेकर मची मारामारी के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने प्रदेश के किसानों से वादा किया है कि एक भी किसान डीएपी की कमी से गेहूं की बिजाई करने से वंचित नहीं रहेगा। प्रदेश सरकार की योजना 3 नवंबर से 11 नवंबर के बीच हरियाणा में कुल 46,495 मीट्रिक टन (एमटी) डीएपी लाने की है।
कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में 3 नवंबर को 7,938 एमटी, 4 नवंबर को 12,007 एमटी, और 5 नवंबर को 5,350 एमटी, 6 नवंबर को 5,250 एमटी डीएपी खाद पहुंचा है। अब 7 नवंबर को 2,700 एमटी और 8 नवंबर को भी निर्धारित मात्रा में डीएपी की खेप आने की उम्मीद है। इसी प्रकार 9, 10, और 11 नवंबर को क्रमशः 2,650 एमटी डीएपी की प्रतिदिन सप्लाई की जाएगी। इस तरह कुल 46,495 एमटी डीएपी नौ दिनों में राज्य को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 28 हजार एमटी डीएपी का स्टॉक
डीएपी के भंडार के बारे में कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 6 नवंबर तक 28,670 मीट्रिक टन डीएपी का भंडार मौजूद है। किसानों को समय पर खाद पहुंचाने के लिए लगातार वितरण जारी है। मंत्री ने कहा कि रबी सीजन के लिए कुल डीएपी की लगभग 70 प्रतिशत मांग पहले ही पूरी की जा चुकी है। यह सीजन 24 सितंबर से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा और इस अवधि में खाद की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें