फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 17 मई तक रोजाना चंडीगढ़ से बिहार के लिए चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, देखिए शेड्यूल

Mon, 11 May 2020 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में फंसे बिहार के श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर है। 11 से 17 मई तक चंडीगढ़ से बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सोमवार को पहले दिन बिहार के किशनगंज के लिए दिन में दो बजे विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली इस ट्रेन में 1188 श्रमिक किशनगंज के लिए रवाना होंगे। वहीं, चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन सोमवार (आज) रात आठ बजे रवाना होगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों में केवल रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग ही सफर कर पाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन और प्रशासन की ओर से बिना सूचना वाले लोग रेलवे स्टेशन पर बिल्कुल न पहुंचें। यहां उन्हीं श्रमिकों को जाने का मौका मिलेगा, जिन्हें प्रशासन की ओर से सूचित किया जाएगा।

11 से 16 मई तक इन जगहों के लिए चलाई जाएंगी ट्रेनें
-11 मई को चंडीगढ़ से किशनगंज,
-12 मई को चंडीगढ़ से भागलपुर,
-13 मई चंडीगढ़ पुर्णिया
-14 मई को सीतामढ़ी 
-15 मई चंडीगढ़- मधुबनी 
-16 मई चंडीगढ़ -सहरसा
17 मई  चंडीगढ़- बरौनी (बेगूसराय)

प्रवासियों को ट्रेन चलने की कुछ दिन पहले दी जाए जानकारी
कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रवासी मजदूरों को ट्रेन चलने की कुछ दिन पहले जानकारी दें ताकि कि वह अपनी व्यवस्था कर सकें। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों व डॉक्टरों को राज्यों के बॉर्डर पर रोका न जाए, इससे उनका काम प्रभावित होता है। इसके अलावा बैठक में शहर के कोरोना वायरस को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें