फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एएमसीसी में नर्सिंग स्टाफ की कमी, 10 नवजातों की जिम्मेदारी एक नर्स पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के एडवांस मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर (एएमसीसी) में नर्सिंग स्टाफ की कमी को लेकर पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने चिंता जताई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को भेजे पत्र में एसोसिएशन ने कहा कि मरीजों को नए सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन पर्याप्त स्वीकृत नर्सिंग स्टाफ तैनात नहीं किया गया। इससे नवजातों और माताओं की देखभाल प्रभावित होने का खतरा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार, कुछ नर्सों के जिम्मे एक साथ 10 से अधिक नवजातों की देखभाल है, जबकि स्टाफ इंस्पेक्शन यूनिट के मानकों के अनुसार एक नर्स के जिम्मे अधिकतम दो से तीन नवजात होने चाहिए। इससे नर्सिंग कर्मियों पर अत्यधिक काम का दबाव और थकान बढ़ रही है। एसोसिएशन ने मरीजों की शिफ्टिंग व स्टाफ प्रबंधन की स्वतंत्र जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और मानकों के अनुरूप तत्काल पर्याप्त स्टाफ तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें