फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अस्पतालों में 1506 डाॅक्टरों की कमी, एक माह बाद भी अटकी 777 डाॅक्टरों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिसंबर को जारी किया गया था डाॅक्टरों की परीक्षा का परिणाम
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट डाॅक्टर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

चंडीगढ़। एक तरफ हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में 1506 डाॅक्टरों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ एक माह से 777 डाॅक्टर नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं। एक माह पहले डाॅक्टरों की परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है, लेकिन अभी तक न तो विभाग ने चयनितों के दस्तावेजों की जांच का शेड्यूल जारी किया है और न ही नियुक्ति को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में इस देरी पर हरियाणा स्टेट डाॅक्टर्स एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में डाॅक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार ने 777 डाॅक्टरों के पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले 27 अगस्त 2024 को यह परीक्षा होनी थी, लेकिन पीजीआई रोहतक ने इसे स्थगित कर दिया था। बाद में यह परीक्षा एक दिसंबर को ली गई और 777 पदों के मुकाबले 5994 ने परीक्षा दी थी। छह दिसंबर को परिणाम भी जारी कर दिया गया। परिणाम आए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक नियुक्ति को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई। अब तक न तो विभाग ने दस्तावेजों की जांच की है और न ही नियुक्ति को लेकर कोई ठोस आश्वासन दिया है। इस संबंध में चयनित अभ्यर्थी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस बारे में हरियाणा स्टेट डाॅक्टर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान डाॅ. आशीष पूनिया ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर जल्दी नियुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें