फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: हफ्ते में छह दिन सुबह सात से शाम छह तक खुलेंगी दुकानें, दोपहर में दो घंटे और पानी की सप्लाई

Tue, 26 May 2020 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

जालंधर में दुकानदारों में दुकानें खोलने को लेकर चल रही कश्मकश आखिर समाप्त हो गई। शहर के सांसद, विधायकों, डीसी, कमिश्नर व एसएसपी के बीच हुई एक मीटिंग में इसका हल निकाल लिया गया है। मीटिंग में सभी ने फैसला लिया है कि शहर की सभी दुकानें व बाजार रविवार को छोड़कर पूरे छह दिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे। 

विज्ञापन


मीटिंग में यह भी तय किया गया है कि लॉकडाउन को शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। मीटिंग में डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि पहले दिन जारी आदेश में यह कहा गया था कि सभी दुकानें और बाजार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकते हैं। बाजारों की एसोसिएशन अपने एरिया के एसीपी व एसडीएम के साथ मिलकर किसी और दिन दुकानें बंद रखना चाहें तो रख सकते हैं। 


यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि कहीं न कहीं कोई गलतफहमी हो गई थी, जिस कारण दुकानदार समझ नहीं पा रहे थे कि किस दिन दुकानें खोलना हैं और किस दिन बंद रखना हैं। डीसी ने यह भी साफ किया कि कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन

बैठक में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह, सुशील कुमार रिंकू, राजिंदर बेरी, बावा हेनरी, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, मोहिंदर सिंह केपी, जगबीर सिंह बराड़ के साथ डिप्टी कमिशनर जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी नवजोत सिंह माहल मौजूद रहे।  

राहत: जालंधर में अब दोपहर में भी दो घंटे जल आपूर्ति
चिलचिलाती गर्मी में नगर निगम ने राहत भरी खुशखबरी दी है। मेयर जगदीश राज राजा ने पार्षदों की मांग पर दोपहर को बंद पानी की सप्लाई 12 से 2 बजे तक दोबारा चालू करने का फैसला लिया है। यह सप्लाई 30 जून तक दी जाएगी। मेयर ने निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा और पार्षदों बलराज ठाकुर, जगदीश दकोहा, निर्मल सिंह निम्मा, गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ, अवतार सिंह, जगदीश समराए और बलबीर अंगुराल व एसई सतिंदर कुमार के साथ मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है।

मेयर ने कहा कि जुलाई में हालात के हिसाब से आगे भी दोपहर की सप्लाई जारी रखने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा यह भी आदेश दिया गया है कि जो भी व्यक्ति पानी का दुरुपयोग करते पकड़ा गया तो उसका चालान काटा जाएगा। पिछले साल की तरह ही जुर्माना वसूला जाएगा। 

मेयर ने शहर के सभी लोगों से अपील की है कि पानी की कीमत को समझते हुए इसका बिल्कुल भी गलत इस्तेमाल न किया जाए। शहर में पहले सुबह और रात को पानी की सप्लाई होती थी लेकिन अब दोपहर में 12 से 2 बजे तक सप्लाई होगी। निगम के इस फैसले से लोगों को दोपहर में पानी के लिए जूझना नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें