फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में बदहाली, सड़क पर उतरे दुकानदार

Fri, 29 Nov 2013 09:16 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर पंचकूला को-आर्डिनेशन कमेटी और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मार्केट की लंबित समस्याओं को लेकर जनआक्रोश आंदोलन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर दो घंटे के लिए मार्केट बंद कर दुकानदारों और सेक्टरवासियों ने हुडा प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मार्केट की समस्याओं का 31 दिसंबर तक हल निकालने का अल्टीमेटम दिया।

को-आर्डिनेशन कमेटी की चेयरपर्सन एवं कांग्रेसी नेत्री रंजीता मेहता के नेतृत्व यह विरोध प्रदर्शन किया गया। रंजीता मेहता अपने समर्थकों के साथ हाथों में हुडा प्रशासन के विरोध में लिखा स्लोगन लेकर मार्केट पहुंची और इस आंदोलन को कामयाब करने के लिए दुकानदारों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


इसके बाद दुकानदार भी इस आंदोलन में शामिल हुए। सूचना पाकर हुडा के दो अधिकारियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन उन्हें देखकर लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। लोगों ने हुडा के दोनों अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने से इनकार कर दिया।

1.54 करोड़ मंजूर, फिर भी नहीं बदला स्वरूप
रंजीता मेहता ने बताया कि सेक्टर की मार्केट को हुडा प्रशासन ने डिस्टिक सेंटर बनाने का सपना लोगों को दिखाया था, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह मार्केट शॉपिंग सेंटर भी नहीं बन पाई।

25 वर्षों से मार्केट की दशा ज्यों की त्यों बनी है। विधायक डीके बंसल ने अपने प्रयासों से मार्केट की दशा सुधारने के लिए 1.54 करोड़ रुपये मंजूर करवाए थे, लेकिन हूडा अधिकारियों की मनमानी के चलते इस राशि को आज तक खर्च नहीं किया गया।
विज्ञापन


अफसर करते हैं मांगों की अनदेखी
रंजीता मेहता ने कहा कि 24 जुलाई को ग्रेटर पंचकूला विधानसभा को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन विधायक डीके बंसल की अध्यक्षता में किया गया था।

विधायक के निर्देशानुसार, कमेटी के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रत्येक रविवार को होने वाली कमेटी की बैठक में उठाते हैं।

बैठक में आम तौर पर यह देखने में आया है कि प्रशासनिक अधिकारी सदस्यों की मांग की ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आंदोलन में शामिल लोगों को रंजीता मेहता सहित सीएच गोयल, सुभाष पपनेजा, कुलदीपक लाल, आरके गर्ग और प्रवीण सहित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें