फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिलजीत के लाइव कंसर्ट में निकली टिकटें छापने वाला दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट में नकली टिकटें बेचकर 8.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में टिकटें छापने वाले तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पिंजौर निवासी संजीव के रूप में हुई है। आरोपियों ने संजीव की प्रिंटिंग प्रेस में फर्जी टिकटें छपवाई थी। पुलिस आरोपी को वीरवार को जिला अदालत में पेश करेगी। इससे पहले पुलिस ने आरोपी वरदान मान और पर्व कुमार को गिरफ्तार किया था, दोनों पांच दिन के रिमांड पर हैं। अन्य आरोपी रोहन सिंह विनीत पॉल और आकाशदीप सिंह की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जीरकपुर निवासी संस्कार अन्य दोस्तों के साथ दिसंबर 2024 में सेक्टर-34 में दलजीत दोसांझ का लाइव कंसर्ट देखने के एंट्री गेट पर पहुंचा और उसकी व उसके अन्य दोस्तों की टिकटें स्कैन की गई तो वह मशीन में स्कैन ही नहीं हो सकी। इन टिकटों पर फर्जी स्कैनर लगाया हुआ था। एंट्री गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इन फर्जी टिकटों का फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बीएनएस एक्ट के तहत पिंजौर निवासी वरदान मान और विनीत पॉल, सेक्टर- 42 निवासी पर्व कुमार, किशनगढ़ निवासी रोहन सिंह और आकाशदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें