फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में दुकान जली

Mon, 11 Aug 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक दर्जी की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे संचालक को दुकान की हालत देखकर गहरा सदमा पहुंचा और वो बेहोश होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन


लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसा जगाधरी के जड़ौदा गेट स्थित गौरी शंकर मंदिर की दुकान में हुआ। पीड़ित के भाई ने एक युवक पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है और इसी शिकायत पुलिस को दी है।

बुढेडी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका भाई गुलशन दर्जी का काम करता है और गौरी शंकर मंदिर की दुकानों में से एक उसने ले रखी है। उसकी दुकान पर सतीश नाम का युवक काम करता था। सतीश गांव जड़ौदा निवासी महिंद्र के साथ कोई लेनदेन था।
विज्ञापन


महिंद्र उसके भाई गुलशन की दुकान पर सतीश से मिलने आता था। लेकिन कई महीने पहले सतीश दुकान से काम छोड़कर चला गया। इसके बाद महिंद्र गुलशन की दुकान पर आता रहा।

इस दौरान महिंद्र गुलशन को सतीश का कर्ज चुकाने की धमकी देता। सुनील ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले महिंद्र उसके भाई की दुकान पर आया और सतीश द्वारा लिया कर्ज चुकाने के लिए धमकी देने लगा। लेकिन गुलशन ने उसे साफ मनाकर दिया कि वह सतीश का कर्ज नहीं देगा। उस समय तो महिंद्र वहां से चला गया। लेकिन सप्ताह पहले 4-5 लोगों को लेकर महिंद्र दुकान पर आया और गालीगलौज करने लगा।

जब गुलशन ने इसका विरोध किया तो उसने मारने और दुकान में आग लगाने की धमकी दी। सुनील के अनुसार शुक्रवार देर रात उन्हें पता लगा कि दुकान में आग लग गई है। उसने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर डेढ़ फुट ऊंचा उठा हुआ था और दुकान का सामान जलकर राख हो चुका था। यह देखते ही उसके भाई गुलशन को गहरा सदमा पहुंचा और वह बेहोश हो गया।

उन्होंने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सुनील ने शक जताया कि उक्त दुकान में आग महिंद्र द्वारा लगाई गई है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें