फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें

Sat, 24 Oct 2020 05:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में इन दिनों बॉलीवुड की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में लीड रोल में शहर के स्टार आयुष्मान खुराना हैं। उनके साथ वाणी कपूर होंगी। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों का सफल निर्देशन किया है। फिल्म की शूटिंग को सुखना लेक के सामने सेक्टर- 5 में कोठी नंबर- 42 में चल रही है। शुक्रवार को कोठी में फिल्म का एक गाना फिल्माया गया। इस फिल्म की शूटिंग शहर में लगभग पिछले दस दिनों से चल रही है।

विज्ञापन



नीले रंग की जैकेट में नजर आए आयुष्मान 
शुक्रवार को सुबह से ही कोठी नंबर 42 में फिल्म के कू-मेंबर्स पहुंचे हुए थे। सुबह 11 बजे के करीब फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान कुछ देर के लिए आयुष्मान खुराना कोठी की बालकॉनी में नजर आए। उस दौरान उन्होंने नीले रंग की स्लीवलेस जैकेट पहनी हुई थी। कुछ देर के लिए वह बॉलकनी में खड़े हुए नीचे की तरफ हो रही हलचल पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा प्रंबधकों के साथ हो रही शूटिंग 
फिल्म की शूटिंग पूरे सुरक्षा प्रबंधों के साथ चल रही है। सभी क्रू- मेंबर्स ने कोविड- 19 के चलते पीपीई किट पहनी हुई थी। इस दौरान सभी ने मास्क भी पहने हुए थे। कोठी गेट के बाहर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी खड़े हुए थे जोकि किसी को खड़ा नहीं होने दे रहे थे। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद पहली फिल्म  
कारोना महामारी के लॉकडाउन के बाद सभी कुछ बंद किया हुआ था। जब अनलॉक हुआ तो प्रशासन की ओर से ढील दी गई। सिटी में चंडीगढ़ करे आशिकी पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग अनलॉक के बाद हो रही है। 

तीन और फिल्मों की शूटिंग 
पिछले साल से चंडीगढ़ में तीन फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं। इसी महीने 30 अक्तूबर को ‘हम दो हमारे दो’ हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ कृति सनैन मुख्य भूमिका में होंगे। नवंबर में राज मेहता के डायरेक्शन में हिंदी फिल्म की शूटिंग होगी। इसके बाद दिंसबर माह में 1984 के हालत पर हिंदी फिल्म की शूटिंग होगी। इस फिल्म में दलजीत सिंह दोसांझ और अमाएरा दस्तूर मुख्य भूमिका में होंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें