फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु भाकर के ट्वीट का खेल मंत्री अनिल विज ने दिया जवाब, कहा- हम देंगे 2 करोड़

Sat, 05 Jan 2019 02:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनु भाकर
विज्ञापन

हरियाणा की युवा शूटर मनु भाकर के ट्वीट से उपजे विवाद पर खेल मंत्री अनिल विज ने अपना पक्ष रखा। अनिल विज ने कहा कि मनु भाकर को पब्लिक में ट्वीट करने से पहले खेल विभाग के अधिकारियों से सलाह लेनी चाहिए। अगर मैंने ट्वीट किया तो हम दो करोड़ देंगे। हमने कभी नहीं कहा कि हम नहीं देंगे। बाद में जो अधिसूचना जारी हुई वो भविष्य के लिए है। उनके लिए नहीं है।

विज्ञापन

 


बता दें कि हरियाणा की युवा शूटर मनु भाकर ने ट्वीट करते हुए खेल मंत्री अनिल विज पर चुटकी ली थी। बीते वर्ष यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर मनु को दो करोड़ रुपये इनाम देने की अनिल विज ने घोषणा की थी। असल में उस समय विज यूथ ओलंपिक की इनामी राशि भी जूनियर ओलंपिक के बराबर समझ गए थे, जबकि खेल नीति में यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर एक करोड़ रुपये देने का प्रावधान है। गौरतलब है कि पूर्व सरकार में यह राशि मात्र दस लाख रुपये हुआ करती थी, भाजपा सरकार ने बीते वर्ष ही इसमें संशोधन कर दस गुणा बढ़ाया है। 


विज ने 10 अक्टूबर 2018 को अपने ट्विटर अकाउंट पर मनु के गोल्ड जीतने की बधाई देते हुए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। विज ने उस समय कहा था कि पूर्व सरकार में सिर्फ दस लाख रुपये दिए जाते थे। उनकी सरकार दो करोड़ रुपये देगी। लेकिन, विज जानकारी के अभाव में भूल गए कि उनकी बनाई खेल नीति में इनामी राशि दो करोड़ नहीं, बल्कि एक करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

मनु भाकर
 अब 16 वर्षीय मनु भाकर ने विज के उस ट्वीट को अपना हथियार बनाते हुए ताजा ट्वीट कर खेल मंत्री को टैग किया है। मनु ने लिखा है कि सर, कृपया बताएं घोषणा सही है... या सिर्फ जुमला। युवा शूटर ने विज के पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी साथ में टैग किया है। 

जूनियर ओलंपिक और यूथ ओलंपिक में अंतर : खेमका
खेल विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका का कहना है कि 27 दिसंबर 2018 को ही खेल नीति में प्रावधान कर यूथ ओलंपिक गेम्स की इनामी राशि बढ़ाई गई है। जूनियर ओलंपिक और यूथ ओलंपिक में अंतर है। जूनियर ओलंपिक को दो करोड़ और यूथ ओलंपिक के गोल्ड पदक विजेता के लिए एक करोड़ का इनाम देने का प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें