फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को झटका, ज्ञानी जैलसिंह की बेटी SAD में शामिल

Mon, 14 Apr 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की बेटी जोगिंदर पाल कौर सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों समेत अकाली दल में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


जोगिंदर पाल कौर और उसके परिवार का बठिंडा और फरीदकोट जिले में काफी प्रभाव माना जाता है।

अकाली दल में शामिल होने वालों में जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान अनिल भोला, पूर्व एमसी जसवीर जस्सा, समाजसेवी साधू राम कुसला समेत अन्य हैं।

अनिल भोला राज्य के पूर्व वित्त मंत्री सुरिंदर सिंगल के सबसे निकटतम साथी थे। राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व वित्त मंत्री सुरिंदर सिंगला भी अकाली दल में शामिल हो सकते है।
विज्ञापन


उधर, जिला देहाती प्रधान गुरा सिंह तुंगवाली का कहना है कि इससे कांग्रेस के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें