फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनएचएम के 15 हजार कर्मचारियों को झटका, सेवा नियम किए फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फैसले के खिलाफ लामबंद हुए एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन

आज प्रदेशभर में जिला मुख्यालय में जलाई जाएंगी आदेशों की प्रतियां
सेवा नियम बनाए तो वित्त विभाग की अनुमति नहीं ली गई

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवाली से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने एनएचएम के 15 हजार कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है। वित्त विभाग की सलाह के बाद विभाग के कर्मचारियों के सेवा नियमों को फ्रीज कर दिया है। एनएचएम निदेशक ने इस संबंध में सभी सीएमओ को पत्र लिखा है। सेवा नियमों के फ्रीज होने के बाद अब कर्मचारियों को ग्रेड पे के हिसाब से वेतन नहीं मिल पाएगा, बल्कि उनको फिक्स वेतन दिया जाएगा। उधर, आदेश जारी होने के बाद से एनएचएम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। बुधवार को प्रदेशभर के जिला अस्पतालों के बाहर आदेशों की प्रतियां जलाएंगे।
2018 से एनएचएम कर्मचारियों को ग्रेड पे के हिसाब से वेतन मिल रहा है। अब एनएचएम की ओर से कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन देने का प्रस्ताव भेजा गया था। वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति जताई है कि जब कर्मचारियों के लिए सेवा नियम (बाईलाज) बनाए गए तो वित्त विभाग की अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए बाईलाज को फ्रीज करने के लिए कहा है। वित्त विभाग ने एक सप्ताह में फीक्स वेतन तय करने के लिए भी कहा है। वित्त विभाग के पत्र के बाद से एनएचएम के निदेशक ने इस फैसले को लागू करने के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश लागू होने के बाद कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से तय ग्रेड पे के हिसाब से वेतन नहीं मिलेगा, बल्कि अलग अलग पदों के लिए नए सिरे से फीक्स राशि तय की जाएगी। गौर हो कि इससे पहले वित्त विभाग की आपत्ति के बाद एसएसए (समग्र शिक्षा अभियान) के कर्मचारियों के सेवा नियमों को भी विभाग द्वारा फ्रीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आंदोलन की चेतावनी
आदेश के बाद एनएचएम कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स, राज्य उपाध्यक्ष जगत बिसला ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियम फ्रीज करने के आदेश जारी करके कर्मचारियों को निराशा के साथ काली दिवाली मनाने को मजबूर किया है। कर्मचारी सरकार के आदेशों के खिलाफ लामबंद होकर आरपार लड़ने की तैयारी में हैं। 30 अक्टूबर को सभी जिलों में आदेशों की प्रतियां जलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें