फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू पर्व महासभा की शोभायात्रा 24 को

Fri, 21 Feb 2014 04:12 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव तांडव और शिव परिवार सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियों के साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर हिंदू पर्व महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शिव तांडव आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन


शोभायात्रा 24 फरवरी को सेक्टर-23 के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-7 के मंदिर में संपन्न होगी। सभी मंदिर कमेटियां झांकियों के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगी।

हिंदू पर्व महासभा के प्रवक्ता गिरवर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में विशेष रूप तांडव नृत्य पेश करने और भजन गायक उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं और साथ ही प्रत्येक मंदिरों से कीर्तन मंडली एवं मनमोहक झांकिया भाग लेंगी।
विज्ञापन


इधर से गुजरेगी शोभायात्रा
24 फरवरी को श्री प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर-23 डी से शोभायात्रा शुरू होगी। यहां से श्री प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर-24, श्री सनातन धर्म शक्ति दल मंदिर व आर्य समाज मंदिर सेक्टर 16, श्री सनातन धर्म अध्ययन केंद्र्र, मार्केट सेक्टर-15 के साथ-साथ 14 से गुजरेगी।

इसके बाद श्री सनातन धर्म मंदिर और मार्केट सेक्टर-11, 10, 9, श्री सनातन धर्म शिव मंदिर, सेक्टर 8 व 7 की मार्केट से होते हुए श्री सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर सेक्टर-7 में शोभायात्रा संपन्न होगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें