रविवार को शिवसेना (हिंदुस्तान) के कार्यकर्ताओं ने पंजाब बीजेपी के कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पंजाब में सैकड़ों हिंदू जो आतंकवाद के समय मारे गये थे।
विज्ञापन
उन्हें आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। शिवसेना (हिंदुस्तान) चंडीगढ़ के अध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार के समय मारे गये लोगों के लिए 781 करोड़ रुपये पास किये गए थे।
लेकिन पंजाब में पिछले दस वर्षों से काबिज अकाली-भाजपा सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया है। पंजाब सरकार व प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि जल्द आतंकवाद से पीड़ित हिंदुओं के परिवारों को भी आर्थिक मदद पहुंचाई जाए।