फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः शिअद की पहली लिस्ट जल्द, जानिए किसे मिली प्राथमिकता?

Sat, 06 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद शिरोमणि अकाली दल भी अपनी पहली सूची जारी करने की तैयारी में है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली दल की कमेटी उम्मीदवारों के चयन में विशेष सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन


हालांकि, पिछले माह चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में बसपा के शीर्ष नेताओं को पार्टी में शामिल करने के दौरान ही सुखबीर ने संकेत दिया था कि अगस्त माह में वह पहली सूची जारी कर देंगे, लेकिन आप की सूची जारी होने की चर्चाओं के बीच उसमें कुछ समय के लिए विराम लगा दिया गया। हालांकि, सुखबीर बादल ने कहा है कि उनकी पहली सूची का काम पूरा हो चुका है। इसमें युवाओं को तरजीह दी गई है और पहली सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। सुखबीर ने कुछ नेताओं की उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है, जिसमें नए और पुराने उम्मीदवार शामिल हैं।
 
अकाली दल और उसके सहयोगी दलों में चंद सीटों में फेरबदल होने के आसार के कारण भी सूची फाइनल में होने में समय लग रहा है। सरकार में सहयोग भाजपा ने कुछ विधानसभा सीटों की अदला-बदली करने की मांग की है। सुखबीर बादल ने भी स्वीकार किया कि नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग के दौरान यह मुद्दा उठा था। यदि भाजपा कुछ सीटों की अदला-बदली चाहती है तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, लेकिन दोनों दलों की सीटों की संख्या पिछले चुनाव की तरह ही रहेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार कुछ विधानसभा सीटों में वैसे नेताओं को एडजस्ट किया जा सकता है, जो अन्य दलों से पार्टी में आए हैं या फिर आधार होने के बावजूद जिन्हें लंबे समय से मौका नहीं मिल पाया है। खासकर, दोआबा क्षेत्र में बसपा छोड़ अकाली दल में शामिल होने वाले कुछ नेताओं को टिकट मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें