फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022: सुखबीर सिंह बादल ने 400 यूनिट बिजली मुफ्त और महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देने का किया एलान

Sun, 30 Jan 2022 08:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, बरनाला/पटियाला (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल रविवार को बरनाला पहुंचे। यहां उन्होंने कई घोषणाएं कीं। इस दौरान बादल ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और दोनों दलों को पंजाब विरोधी बताया।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखबीर सिंह बादल रविवार को शांति हॉल हंडियाया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पंजाब की जनता के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। बादल ने कहा कि हर वर्ग की 400 यूनिट बिजली प्रतिमाह माफ होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए 10 लाख तक का कर्ज बिना ब्याज दिया जाएगा। भाई घनैया योजना दोबारा शुरू कर 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर चुके बच्चों के लिए 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियां आरक्षित की जाएंगी। काटे गए नीले कार्ड फिर से बनाए जाएंगे और हर वर्ग की घरेलू महिला को दो हजार रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। 

विज्ञापन


‘केजरीवाल ने करोड़ों रुपये में बांटे टिकट’
सुखबीर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आडे़ हाथों लिया और कहा कि उन्हें पंजाब से कोई लगाव नहीं है। केजरीवाल ने पंजाब का पानी दिल्ली ले जाने, थर्मल प्लांट बंद करवाने व पराली को जलाने वाले किसानों पर मामले दर्ज करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया है। केजरीवाल आप को आम लोगों की पार्टी कहते थे लेकिन अब कांग्रेस व अकाली दल से निकाले नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें करोड़ों रुपये में टिकट बेचे हैं। आप पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है और केजरीवाल ने ज्यादातर टिकट अपराधियों को दिया है। 

आप और कांग्रेस को बताया पंजाब विरोधी पार्टियां
सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल ने अपने विधायकों की सैलरी 25 हजार रुपये प्रति महीने के बजाय दो लाख रुपये तक कर दी है। सजा काट चुके प्रोफेसर दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई भी अरविंद केजरीवाल ने ही रोक रखी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी हैं। जितनी भी लोक भलाई योजनाएं लागू हुईं हैं वे अकाली सरकार के शासन में हुई हैं। आटा दाल योजना, शगुन योजना, बुढ़ापा पेंशन, 200 यूनिट बिजली की माफी योजना व ट्यूबवेल के बिजली के बिलों की माफी योजनाएं अकाली दल ने शुरू की थी। इसके अलावा एयरपोर्ट भी उनके कार्यकाल में ही बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के विफल दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू करने का मौका नहीं देंगे लोग: सुखबीर बादल 
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पंजाबी कभी अपने प्रदेश में विफल दिल्ली मॉडल को लागू करने का मौका नहीं देंगे। पटियाला देहात हलके से पार्टी उम्मीदवार जसपाल सिंह बिट्ठू चट्ठा के आवास पर बैठक में सुखबीर बादल ने कहा कि आप के दिल्ली मॉडल को लागू करने का मतलब किसानों से बिजली की आपूर्ति के लिए शुल्क लेना और खेती के लिए अकाली दल द्वारा शुरू की गई मुफ्त कृषि आपूर्ति योजना को खत्म करना है। इसका मतलब घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र को 13 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली प्रदान करना है।
 
उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं केजरीवाल ने हमेशा सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर पंजाब के खिलाफ स्टैंड लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नदी जल को हरियाणा और दिल्ली के साथ साझा करने, राज्य के थर्मल प्लांटों को बंद करने और पराली को जलाने के लिए पंजाब के किसानों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने समेत केजरीवाल ने सभी मुद्दों पर पंजाबियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में स्टैंड लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें