पंजाब में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एकजुट हो सकते हैं। 2024 के चुनाव पर शिरोमणि अकाली दल के महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने बड़ा बयान दिया है। ग्रेवाल ने कहा कि हम ऑपरेशन ब्लू स्टार के कारण कांग्रेस के साथ नहीं जा सकते। अगर बीजेपी इस नतीजे पर पहुंचती है कि साझेदारों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए तो राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।