फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से भी सर्द चंडीगढ़ की रातें, 10-11 को घने कोहरे की संभावना

Fri, 09 Dec 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात शहर का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले चार दिसंबर को तापमान सबसे कम 8.9 डिग्री दर्ज किया गया था। एयरपोर्ट में तो बुधवार रात का तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 10 व 11 दिसंबर को चंडीगढ़,  हरियाणा व पंजाब में काफी घना कोहरा छा सकता है। दृश्यता 50 मीटर रहने की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ 10 व 11 दिसंबर को हिमाचल के एक दो हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। इससे चंडीगढ़ का तापमान और गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब रात और दिन दोनों का तापमान गिरना शुरू हो जाएगा।

अब भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा तापमान
चंडीगढ़ की रातें अब भी शिमला से ज्यादा ठंडी हैं। इसके बावजूद चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है जबकि रात का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मंगलवार की रात तापमान नौ डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया। यदि तापमान सामान्य से नीचे आया तो चंडीगढ़ में और ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन के मौसम की संभावना

- फोटो : File Photo
अगले तीन दिन के मौसम की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिन भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। नौ दिसंबर को दिन का तापमान 24 डिग्री हो सकता है, जबकि रात का तापमान आठ डिग्री तक आ सकता है। दस व 11 दिसंबर को दिन के तापमान में तो गिरावट आएगी, लेकिन रात का तापमान स्थिर रहने की संभावना है। दस व 11 दिसंबर को चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में घना कोहरा छा सकता है।

कहां कितना रहा तापमान
शहर                  दिन          रात
चंडीगढ़              25.2          8.7
चंडीगढ़ एयरपोर्ट     23.4          7.0
अंबाला               19.7         9.4
शिमला               20.3          10.0
अमृतसर            21.0          9.7
पटियाला          18.2           10.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें