फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot News: कचरे के ढेर में मिला बारूद का गोला, सेना की टीम ने कब्जे में लिया

Wed, 24 Aug 2022 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

सेना की विशेष टीम इसे डिस्पोज ऑफ करेगी। वहीं, आईडी डिस्पोजल टीम के मेजर एसजे सिंह ने बताया कि यह गोला 30 से 40 वर्ष पुराना है, घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
पठानकोट में मिला गोला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में तूड़ी वाला चौक में बमनुमा चीज मिलने से दहशत फैल गई। बमनुमा चीज शहर से एकत्रित कचरे से तब मिली, जब निगम के कर्मचारी गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर रहे थे। कर्मचारियों ने बमनुमा चीज देखी तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना- 2 प्रभारी नवदीप शर्मा ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया तो सेना की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इसका इस्तेमाल कैनन गन में किया जाता है। फिलहाल सेना की आईडी डिस्पोजल चीज ने उक्त वस्तु को अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से तूड़ी वाला चौक के पास शहर से एकत्रित कचरे को डंप किया जाता है। इसके बाद कचरे को अलग किया जाता है। 

इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर उक्त वस्तु पर पड़ी, उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने 21 सब एरिया को मामले की जानकारी दी, इसके बाद उच्ची बस्सी से आईडी डिस्पोजल टीम मेजर एसजे सिंह के नेतृत्व में पहुंची। डीएसपी सिटी एचएस रंधावा ने बताया कि इस गोले का इस्तेमाल कैनन गन में किया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने उक्त गोले को सैन्य अधिकारियों के सुपुर्द किया है। सेना की विशेष टीम इसे डिस्पोज ऑफ करेगी। वहीं, आईडी डिस्पोजल टीम के मेजर एसजे सिंह ने बताया कि यह गोला 30 से 40 वर्ष पुराना है, घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें