फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय हुए शुक्र, 24 से बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विवाह के शुभ योग 24 अप्रैल से बन रहे हैं। शुक्र रविवार को उदय हो गए। वह आठ फरवरी को अस्त हो गए थे। विवाह के लिए गुरु और शुक्र का उदय होना आवश्यक है। यह बात देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु 17 जनवरी को अस्त हो गए थे और 15 फरवरी को उदय हो गए थे, लेकिन शुक्र अस्त होने के कारण विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं हो सकते थे। अब दोनों का उदय हो गया है, इसलिए सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश व अन्य धार्मिक और शुभ कार्य शुरू होंगे। विवाह में लग्न, नक्षत्र और भ्रदा को देखा जाता है, इसलिए 24 अप्रैल से विवाह के शुभ योग शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें