फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से किसान की हत्या

Thu, 09 Oct 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कनीपलां में खेत में जा रहे कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर किसान की हत्या कर दी। घटना के समय मृतक के साथ उसके पिता भी मौजूद था उनके साथ भी हमलावरों ने बुरी तरह मारपीट की है। उन्हें घायलावस्था में उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


 गांव कनीपलां निवासी किसान के भाई कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर धान लोड करने के लिए खेतों में जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर वहां से न गुजरने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने खेतों में चला गया। जब थोड़ी देर बाद उसका भाई सुखबीर पिता माईचंद के साथ खेत में आ रहे थे, तो बीच रास्ते में अजमेर सिंह व जिले सिंह ने अपने अन्य साथियों से सहित उन पर हमला कर दिया।

कर्मबीर के मुताबिक उसके पिता व भाई ने सड़क पर एक तरफ मोटरसाइकिल खड़ी की। इसके बाद वे दोनों कच्चे रास्ते से खेत में आने लगे। मगर इसी दौरान उपरोक्त दोनों आरोपियों ने उन्हें रोका और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसके भाई सुखबीर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, और बीच बचाव करने आए पिता माईचंद से भी मारपीट की। इसके बाद हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। कर्मबीर के अनुसार वह खेत से दौड़कर पिता व भाई को बचाने के लिए लपका, लेकिन तब तक हमलावरों ने उसके पिता और भाई को बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह ग्रामीणों की मदद से पिता-भाई को एलएनजेपी अस्पताल ले गया। यहां से  प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुखबीर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल से बाहर निकलते ही सुखबीर ने दम तोड़ दिया। वहीं सुखबीर के पिता माईचंद लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया गया है हमलावर अजमेर सिंह व जिले सिंह गांव रावखेड़ी के रहने वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं किया गया था। हालांकि पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें