फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी क्लास के विद्यार्थियों में हुआ झगड़ा, एक बच्चे को बुरी तरह से पीटा

Wed, 29 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शारदा सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर - 40 में चौथी क्लास के स्टूडेंट के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के बाद तीन स्टूडेंट्स ने एक स्टूडेंट्स को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी किसी ने दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।  घायल बच्चे के परिजनों ने तीन बच्चों के खिलाफ  शिकायत दी है। घायल बच्चे को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार शहर के शारदा सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 40 में छुट्टी के समय किसी बात को लेकर चौथी क्लास के  तीन लड़कों से एक लड़के की लड़ाई हो गई।

इस पर तीन लड़कों ने मिलकर एक लड़के को बुरी तरह पीटा। इस पर स्कूल प्रशासन ने बीच बचाव किया। इस पर किसी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। बच्चे केपिता अमित पुरी ने चौथी के तीन बच्चों के खिलाफ शिकायत दी है। अमित पुरी ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वह इस मुद्दे को दबा रहे थे। पहले हमें जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बच्चा को हाथ पैर और कान में चोटे आई हैं। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल बीएस कंवर ने बताया कि स्कूल में मै अभी नहीं हूं। कल मै स्कूल पहुंचूगा। इसके बा मामले की जांच करूंगा जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई स्कूल प्रबंधन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें