फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी अंडा खाते हैं, तो आपके लिए ये अच्छी खबर है...

Wed, 29 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अंडा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंडे के रेट में गिरावट आ गई जबकि प्याज, टमाटर और गाजर के रेट ने इनका स्वाद बिगाड़ दिया है। परचून में प्रति अंडे का जो रेट पिछले सप्ताह 8 रुपये पहुंच गया था अब यह 6 रुपये हो गया है। होलसेल में यह 5 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन


लेकिन शहर के आसपास लगती कालोनियों और गांव में कई विक्रेता अभी भी मुनाफाखोरी के चक्कर में 7 और 8 रुपये प्रति अंडा बेच रहे हैं। टमाटर और प्याज का रेट लगातार आसमान छू रहे हैं।

दोनों की बाजार में परचून कीमत 70 रुपये प्रति किलो है जबकि सेक्टर-26 मंडी में 60 रुपये प्रति किलो का रेट तय है। रिहायशी इलाकों की गलियों में विक्रेता प्याज और टमाटर 80 रुपये किलो बेच रहा है। प्याज और टमाटर का रेट बढ़ने का सबसे ज्यादा बोझ शादी- विवाह के आयोजकों पर पड़ रहा है। इन दिनों शादियों का सीजन है। हर रात ट्राइसिटी में 100 से ज्यादा शादियां हो रही हैं।
विज्ञापन


इस समय नासिक से प्याज और टमाटर आ रहा है जबकि लोकल गाजर आने के बावजूद इसका रेट 40 रुपये प्रति किलो है। मंडी में गाजर 30 रुपये किलो है। सर्दी में गाजर की मांग हलवा बनाने के कारण ज्यादा बढ़ जाती है। इसके साथ ही मटर 50 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर और प्याज के बिना दूसरी अन्य सभी सब्जियों का स्वाद बिगड़ गया है क्योंकि कोई भी सब्जी प्याज और टमाटर के बिना नहीं बन सकती।

स्माल वेजिटेबल सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि गाजर की सप्लाई कम आ रही है जिस कारण रेट बढ़ गए हैं। शादियों का सीजन भी है और मांग काफी ज्यादा है। प्याज, टमाटर की फसल अभी लोकल शुरू नहीं हुई है।

सेक्टर-22 में अंडों के होलसेल व्यापारी सुरेश नागपाल का कहना है कि वे कई साल से कारोबार कर रहे हैं। कभी भी एक अंडे की कीमत 5 रुपये नहीं पहुंची है, लेकिन इस सर्दी में अंडा 8 रुपये तक बिका। वह इस समय 5 रुपये प्रति अंडा बेच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें