फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण और गुल पर शकील अहमद का कटाक्ष

Tue, 08 Apr 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रभारी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव शकील अहमद ने भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों अदाकारा एक्टिंग के क्षेत्र में असफल रहने के बाद अब राजनीति में भविष्य तलाशने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के चंडीगढ़ से उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के पक्ष में सेक्टर-22 में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि शहर को बॉलीवुड में असफल इन अभिनेत्रियों की नहीं बल्कि कमा करने वाले एक अनुभवी नेता की जरूरत है जो शहर के लोगों की समस्याओं को समझ सके।

इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इस सुंदर शहर का नेतृत्व एक ऐसे नेता कर रहे हैं जो अनुभवी हैं और उनके लिए शहर का विकास किसी जुनून से कम नहीं है।
विज्ञापन


शहर में विपक्षी पार्टी से जुड़े हुए लोग भी अगर शहर के विकास का विश्लेषण करेंगे तो वे भी अपना वोट बंसल को ही देना चाहेंगे। सेक्टर-22 यह रैली चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा द्वारा आयोजित की गई थी। इस रैली को चंडीगढ़ टेरीटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल के अलावा गुरजीत सिंह और एचएस लक्की ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें