कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा रविवार को सेक्टर-पांच में अंबाला संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विभोर बत्तरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
यह दूसरा बड़ा मौका है जब हरियाणा कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य नेताओं सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भी काफी संख्या में मौजूदगी की उम्मीद जताई गई है।
विभोर बत्तरा की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सेक्टर पांच स्थित हैफेड के पीछे की पार्किंग में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें राज्यसभा सांसद और केन्द्रीय मंत्री दोनों वरिष्ठ नेता विभोर बत्तरा के साथ लोगों से मिलेंगे। बत्तरा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों का आपसी तालमेल बढ़ाना और दोनों दिग्गजों से सीधी मुलाकात करवाना रहेगा।