फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी समागम में हावी रही सियासत, ढींढसा बोले, सात करोड़ से बनेगी भव्य यादगार

Sun, 31 Jul 2016 06:06 PM IST
सुशील कुमार /अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ
विज्ञापन
Shahid Uddham Singh Shahidi Diwas - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह के 77 वें बलिदान दिवस के मौके पर शहीद की नगरी के लोगों में खूब उत्साह दिखा। सभी सियासी व सामाजिक संगठनों ने रक्तदान कैंप लगाकर, जागरूक मार्च निकालकर, छबीलें व सभ्याचारक समागम आयोजित करके शहीदी दिहाड़ा मनाया। वहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने समागम से दूरी बनाए रखी। सहयोगी दल भाजपा का एक भी मंत्री इस शहीदी समागम में शामिल नहीं हुआ। हालांकि पंजाब के वित्त मंत्री ढींढसा ने समागम में साफ किया कि बीमार होने के कारण सीएम बादल समागम में शामिल नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन


सीएम बादल के सुनाम नहीं आने के कारण धरने व आंदोलन करने वाले संगठन भी मायूस रहे। शहीदी समागम में सियासत पूरी तरह से हावी रही और अकाली भाजपा नेताओं के निशाने पर आम आदमी पार्टी रही। समागम में 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया गया। पंजाब के नौजवानों को नशेड़ी बताने के मुद्दे को लेकर गठबंधन के नेताओं ने आप व कांग्रेस के नेताओं को जमकर कोसा। वक्ताओं ने सवाल किया कि क्या शहीदों की धरती पंजाब के 70 फीसदी नौजवान नशेड़ी हो सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि आप पार्टी को गलत फहमी है कि हास्य कलाकार के  दम पर वह सरकार बना लेंगे। इस पार्टी के नेता ने संसद की सुरक्षा को खतरे में डालकर पंजाब को बदनाम किया है।    

रोटी बनाकर लोगों को खिलाना शेष रह गया
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए भारी राहतें दे रही है। अब तो केवल यही शेष है कि सरकार रोटी बनाकर लोगों को खिला दे। प्रदेश के लोग संघर्षशील और समझदार हैं लिहाजा 2017 में कोई ऐसा फैसला नहीं कर लें जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करने पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ढींढसा बोले, शहीद ऊधम सिंह की शहादत सबसे अनोखी

सुनाम में शहीदी समागम में मंच पर बैठे नेता। - फोटो : amar ujala
समागम में मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की शहादत जैसी मिसाल इतिहास में नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की नींव भी शहीदों की कुर्बानियों पर टिकी है। देश व पंजाब के लिए अकाली दल ने शहादतें दी हैं लेकिन कुछ बाहरी राज्यों ने आने वाले लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। 

उन्होंने आप के सांसद भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में आठ सौ से ज्यादा सांसद हैं और संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इस सांसद के साथ एक भी सांसद नहीं था। यहां तक कि आप पार्टी के सांसद ने भी इसकी पोल खोली। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

समागम में वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने एलान किया कि शहीद ऊधम सिंह की याद को समर्पित एक भव्य यादगार के लिए राज्य सरकार ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये की जमीन खरीद ली है और सरकार ने उक्त राशि मंजूर कर दी है। अगले दो माह के भीतर सीएम बादल इस यादगार की आधारशिला रखेंगे। इस यादगार के निर्माण पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। समागम में सीपीएस प्रकाश गर्ग, बलवीर सिंह घुन्नस, विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल, इकबाल सिंह चूंदा, हलका प्रभारी अमनवीर सिंह चैरी, भागीरथ राय, यादविंदर निर्माण मौजूद थे।    

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें