फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनपेड कांडः शाही इमाम ने की कड़ी निंदा, बोल गए बड़ी बात

Thu, 22 Oct 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुनपेड गांव में दलित परिवार के साथ हुए कांड की शाही इमाम ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताया। पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि घर में आग लगाकर मासूम बच्चों को जिंदा जला देने की घटना इंसानियत के लिए शर्म की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने इस घिनौनी हरकत की निंदा करते हुए कहा कि हरियाणा में हुए इस कांड में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर खामोश तमाशाई बने हुए हैं। शाही इमाम ने कहा कि आजाद भारत में आज तक दलित और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और जुल्म का दौर चल रहा है। दबंग और गुंडे तत्व अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर गरीब और आम लोगों को सुख और इज्जत से जीने देने का अधिकार नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर इस्तीफा दें

शाही इमाम ने कहा कि हम दबंगों और फिरकापरस्त ताकतों से पूछना चाहते है कि दलित या मुसलमान होना कोई गुनाह है? उन्होंने कहा कि ताकत के नशे में देश का तानाबाना तोड़ा जा रहा है।

शाही इमाम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जब खुद अल्पसंख्यकों को देश छोड़ने की धमकियां दे सकते हैं तो उनके साथ जुड़े दबंग लोगों को जिंदा जलाने लगे हैं।

उन्होंने मांग की कि दलित परिवार को जिंदा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और हरियाणा के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस मौके पर नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमान, कारी मोहतरम और शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मोहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें