दीनानगर आतंकी हमले में शहीद होने वाले पंजाब पुलिस के एसपी बलजीत सिंह को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादुरी के लिए मरणोपंरात, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इसी हमले में बहादुरी दिखाने वाले इंस्पेक्टर बलबीर सिंह और हेड कांस्टेबल तारा सिंह को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि हेड कांस्टेबल गुरलाल सिंह को पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं, आईजी हेडक्वार्टर गौरव यादव और आईजी कम डायरेक्टर स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो ईश्वर सिंह, विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित होंगे।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इनके अलावा 13 अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शानदार सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए जाएंगे। इनमें एसएसपी मोगा चरणजीत सिंह और एसएसपी अमृतसर ग्रामीण जसदीप सिंह सहित इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसआई बलजीत सिंह, एसआई प्राणनाथ, एएसआई बचित्तर सिंह, एएसआई पवन कुमार, एएसआई हंस राज, एएसआई सुरजीत सिंह, एएसआई रमनदीप सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह और एएसआई कर्मजीत सिंह शामिल हैं।
यूटी पुलिस के 28 जवानों को प्रशासन करेगा सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मेरिटोरियस, एक्सीलेंट सर्विस, स्पोर्ट्स और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 28 जवानों को यूटी पुलिस प्रशासन ने सम्मानित करने का फैसला किया है।
यूटी पुलिस प्रशासन ने सम्मानित होने वाले जवानों की शुक्रवार शाम को लिस्ट जारी कर दी। जिसमें हेड कांस्टेबल सतपाल, इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह, इंस्पेक्टर रीना यादव, सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल हरिओम, एएसआई निहाल सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यबीर सिंह, इंस्पेक्टर रंजोध सिंह, एसआई बीर सिंह, एसआई अमरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमीत सिंह, हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल बलजिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल पंजाब सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अमोलक सिंह, कांस्टेबल अनूप सिंह, कांस्टेबल अश्विनी शर्मा, कांस्टेबल देवी चंद, कांस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल (ओआरपी) जसबीर कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (विजिलेंस) और कांस्टेबल अजय कुमार (विजिलेंस) का नाम शामिल है।