फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नेतृत्व में राजोआना से मिलेगी SGPC, जेल विभाग से मांगा समय

Fri, 08 Dec 2023 11:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रतिनिधिमंडल में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
बलवंत सिंह राजोआना। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना की भूख हड़ताल को खत्म करवाने की कोशिश जारी है। इस बीच राजोआना से मिलने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के माध्यम से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जेल विभाग से समय मांगा है। इस प्रतिनिधिमंडल में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि बलवंत सिंह राजोआना के साथ इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की तत्काल बैठक के लिए पंजाब के महानिदेशक (जेल) और केंद्रीय जेल पटियाला के अधीक्षक को पत्र भेजे हैं। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन से मांग की गई है कि राजोआना से जुड़े भूख हड़ताल मामले की गंभीरता को देखते हुए जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को मिलने का तुरंत समय दिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें