फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : एसजीपीसी ने भारत बंद का किया समर्थन, 26 मार्च को दफ्तर रहेंगे बंद

Thu, 25 Mar 2021 06:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
एसजीपीसी की बैठक। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

26 मार्च को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसका समर्थन किया है। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने भारत बंद की कॉल का समर्थन करते हुए 26 मार्च को एसजीपीसी के दफ्तर बंद रखने का फैसला किया है। भारत बंद के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया गया नगर कीर्तन भी 26 मार्च को विश्राम करेगा, क्योंकि एसजीपीसी 26 मार्च की कॉल का हिस्सा बनेगी।

विज्ञापन


बीबी जागीर कौर ने कहा कि अलग-अलग पड़ावों से गुजरते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब में पहुंचा नगर कीर्तन 26 मार्च को विश्राम करने के बाद 27 मार्च को आगे प्रस्थान करेगा। उन्होंने संगत से अपील की है कि वह 26 मार्च के बाद एक दिन के अंतर के साथ नगर कीर्तन के स्वागत का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि किसानों-मजदूरों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता निंदनीय है। सरकार देश में रहने वाले सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करे। एसजीपीसी किसानों के साथ है और किसानों के लिए एसजीपीसी की सेवाएं निरंतर जारी हैं। 

पीएम को लिखा पत्र- जल्द खोलें कॉरिडोर 
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पत्र लिखकर मांग की है कि संगत के दर्शन के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला जाए। कोरोना वायरस के दौरान धार्मिक, शिक्षण व अन्य संस्थान खुल चुके हैं, इस स्थिति में करतारपुर कॉरिडोर खोल देना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के पावन अस्थान गुरुद्वारा श्री करतापुर साहिब से संगत की भावनाएं जुड़ी हैं। बीते एक वर्ष से करतारपुर कॉरिडोर बंद होने से संगत में निराशा है। संगत की भावनाएं देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचें, इसलिए उन्होंने पत्र लिखा है। पाकिस्तान सरकार ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब संगत के लिए गत वर्ष जून में ही खोल दिया था। भारत सरकार की इस पर चुप्पी ठीक नहीं है। केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर खोलने के बारे में जल्द फैसला करे। 

एसजीपीसी के कॉलेज की दीवार व भवन का हिस्सा गिराने का प्रयास निंदनीय 
बीबी जागीर कौर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एसजीपीसी की बुढलाडा स्थित कॉलेज की दीवार व भवन का कुछ हिस्सा गिराने की कोशिश करने की कड़ी निंदा की है। इस कॉलेज में सात हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। कॉलेज की कुछ जमीन को सड़क का हिस्सा बनाने के लिए जबरन करवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कॉलेज प्रबंधकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व जिला प्रशासन को इस संबंध में कई बार पत्र लिखा। इसके बावजूद कॉलेज की दीवार गिराने की कोशिश की गई। एसजीपीसी विकास के विरुद्ध नहीं है। विकास कानून व नियम के अनुसार होने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें