फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने अमेजॉन को भेजा कानूनी नोटिस, पुलिस को शिकायत दी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sun, 12 Jan 2020 04:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन द्वारा टॉयलेट सीट कवर व पायदान पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर प्रकाशित करने का गंभीर नोटिस लिया है। एसजीपीसी ने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा है। कमेटी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि कंपनी की इस घटिया हरकत के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस बारे में पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दर्ज करवाई जा रही है।  कंपनी अपने उत्पादन बेचने के लिए सिखों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। कंपनी की इस हरकत से सिखों में रोष व्याप्त है। इससे पहले भी कंपनी ने इस प्रकार की हरकत की थी। एसजीपीसी की कार्रवाई के बाद कंपनी ने माफी मांगी थी। कंपनी जानबूझकर सिखों की भावनाओं को बार-बार भड़का रही है। लौंगोवाल ने सिख संगत से अपील की कि इस प्रकार की कंपनियों का विरोध किया जाए। इन कंपनी से कोई भी खरीदारी न की जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें