फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट, एसजीपीसी ने भेजा कानूनी नोटिस, यह है मामला

Wed, 12 Jun 2019 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अमेजॉन और फ्लिपकार्ट - फोटो : SELF
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी की मूर्तियां बेच रही ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि इन दोनों कंपनियों को इस बात की जानकारी है कि गुरु साहिब की मूर्तियां न बनाई जा सकती हैं और न बेची जा सकती हैं।

इसके बावजूद इन दोनों कंपनियों ने जानबूझ कर यह हरकत की है। इन दोनों कंपनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाई लौंगोवाल ने कहा कि सिख धर्म में मूर्ति पूजा का कोई स्थान नहीं है। इसलिए गुरु साहिबान की मूर्तियों को बनाकर उन्हें बेचने के लिए रखना सिख सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कंपनियों को अभी कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। अगर कंपनियों ने अपनी वेबसाइट से गुरु साहिब की मूर्तियां न हटाईं तो एसजीपीसी इनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करवाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें