फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: राहुल गांधी की टिप्पणी पर SGPC ने जताई आपत्ति, कहा- यह उनकी मानसिकता की अभिव्यक्ति

Fri, 02 Jun 2023 08:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने राहुल गांधी को सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने से परहेज करने और सिख समुदाय के इतिहास, गुरुओं के व्यक्तित्व और सिख सरोकारों से टकराने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी (मध्य में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई मनगढ़ंत टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसे राहुल गांधी की बौनी मानसिकता की अभिव्यक्ति करार दिया है। धामी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का व्यक्तित्व और लौकिक विचारधारा वह है, जो पूरी मानवता को एक करती है, जिससे कोई भी सांसारिक व्यक्ति अपनी तुलना नहीं कर सकता। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपनी व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा को परिभाषित करने के लिए श्री गुरु नानक देव जी की अवहेलना की है। धामी ने कहा कि भारत जोड़ो की बात करने वाले कांग्रेस के नेता को 1984 में कांग्रेस द्वारा सिखों के नरसंहार को याद करना चाहिए। जब सिख समुदाय जून 1984 के दंगों को याद कर रहा है तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सिख इतिहास और गुरु साहिबों के खिलाफ टिप्पणी करके सिख मानसिकता को चोट पहुंचाने का प्रयास किया है।

उन्होंने राहुल गांधी को सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने से परहेज करने और सिख समुदाय के इतिहास, गुरुओं के व्यक्तित्व और सिख सरोकारों से टकराने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें