फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गला दबाकर मारने की भी कोशिश

Mon, 12 Nov 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांपला (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को अब तक पुलिस गिरफ्तार भी नहीं कर सकी थी कि सांपला में एक और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने एनएच-9 पर चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया गया। बाद में आरोपी महिला को सांपला में हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित की शिकायत पर झज्जर और बहादुरगढ़ के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को झज्जर की रहने वाली महिला रोहतक में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। महिला के अनुसार शाम करीब पांच बजे वह रोहतक से झज्जर जाने के लिए बस के आने का इंतजार कर रही थी।

इसी बीच उसके पास एक कार आकर रुकी। कार सवारों ने उसे झज्जर छोड़ने की बात कहते हुए लिफ्ट दे दी। कार में दो युवक थे। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। बाद में आरोपी उसे सांपला में हाईवे पर ही फेंककर फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित की शिकायत पर झज्जर के रहने वाले सोनू और बहादुरगढ़ के रहने वाले राजू के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

किशोरी के साथ तीन दिन पहले हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
पश्चिम बंगाल की किशोरी के साथ हाल ही में तिलियार पर्यटन स्थल से अपहरण करने के बाद चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। हालांकि, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी अभी भी इस मामले में फरार चल रहा है।  
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कुलबीर सिंह, एसएचओ सांपला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें