फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडा फूटा, 10 युवतियों समेत होटल मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने डमी ग्राहक होटल में भेजा, संकेत मिलते ही छापा मारकर होटल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजहेड़ी स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल के कमरों से 10 युवतियों के अलावा होटल मैनेजर, एजेंट व तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर होटल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की कजहेड़ी स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद एसपी साउथ नेहा यादव की अगुवाई में टीम बनाई गई। पुलिस ने एक डमी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। संकेत मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव कुमार व उनकी टीम ने छापा मारा। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 10 युवतियां पकड़ीं। जांच में सामने आया कि युवतियां काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं, पुलिस ने होटल मैनेजर, एजेंट समेत पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इन युवतियों में चंडीगढ़ के अलावा दूसरे शहरों की भी लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें