नवांशहर पुलिस ने किराए की कोठी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चलाने के मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी थाने के एएसआई दरबारा सिंह ने बताया कि करियाम रोड स्थित केसी एस्टेट कालोनी में एक घर में देह व्यापार की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति के जरिये ट्रैप लगाया।
इसके बाद पुलिस ने घर से होशियारपुर जिले के गांव बड़ी बस्सी निवासी अवतार सिंह और दो महिलाओं गिरफ्तार किया। एएसआई ने बताया कि अवतार सिंह महिलाओं को पैसे व डरा कर देह व्यापार कराता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।