फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज क्षतिग्रस्त, बदबू से सेक्टर-45ए निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45ए में सीवरेज क्षतिग्रस्त होने की समस्या से पिछले कई साल से यहां के निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हरबंस गर्ग ने बताया कि वह कई बार इस समस्या को लेकर नगर निगम को लिखित में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सड़क के नीचे बनी सीवरेज की दीवारें टूटी होने के कारण गंदा पानी बाहर सड़कों पर बहता रहता है और इससे होने वाली बदबू से यहां के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि यह सीवरेज सीमेंट और ईंट से बहुत समय पहले बनाई गई थी, जो वर्तमान में टूटकर उसी के अंदर गिर रही है। इसी कारण पानी ब्लॉक हो जाता है और सड़कें भी नीचे धंस रही हैं।
विज्ञापन

कुछ पाइप डालकर बीच में बंद किया था काम
यहां सीवरेज ब्लॉकेज होने के कारण लोगों की ओर से नगर निगम को फोन पर समस्या के बारे में बताने पर निगम कर्मचारी आकर पानी निकाल जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद वहीं समस्या दोबारा शुरू हो जाती है। कुछ पाइप डालने के बाद काम बीच में ही बंद कर दिया गया था।
-हरबंस गर्ग, प्रधान आरडब्ल्यूए-45ए
ब्लॉकेज के कारण धंस रही है सड़क
सेक्टर-45ए में लगातार समस्या का सामना करने से कुछ लोगों ने हारकर अपने घरों के सामने अपने खर्च सेपाइप डलवाए हैं। जिससे सड़कों पर फैली पानी की बदबू से बचा जा सके। सीवरेज के टूटने के कारण सड़क भी नीचे धंस गई है।
विज्ञापन

-अशोक शर्मा, आरडब्ल्यूए-45ए के सदस्य
लोगों को बदबू से होती है परेशानी
यहां फैली बदबू से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा रहता है। सभी बुजुर्ग और बच्चे भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क नीचे धंसने के कारण कई बच्चे और बुजुर्ग गिर भी जाते हैं।
विज्ञापन

-वीके मलिक, सेक्टर-45ए निवासी
दस दिन में हो जाएगा समस्या का समाधान
यह समस्या मेरी जानकारी में है। इस बारे में मेरी निगम के अधिकारियों से बात हो चुकी है। अगले दस दिनों तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
-कंवरजीत राणा, एरिया पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें