फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम संचालक सेवक की डिस्क प्ले ग्राउंड में हुई फायरिंग केस में डाली गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 के शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर फायरिंग मामले में शूटरों की मदद करने के आरोपी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को पुलिस ने अब सेक्टर-26 डिस्क प्ले ग्राउंड में हुई फायरिंग केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन

बीते 29 नवंबर 2019 की देर रात सेक्टर-26 मध्य मार्ग स्थित एससीओ 48 प्लेग्राउंड डिस्कोथेक पर एंट्री न मिलने को लेकर गोलियां बरसाई गई थीं। पुलिस को दी शिकायत में डिस्कोथेक के बाउंसर इंदरजीत ने बताया था कि रात को डिस्कोथेक के बाहर खड़े थे। रात करीब पौने एक बजे बाइक पर दो युवक आए। एक ने आकर पूछा कि क्या एंट्री हो सकती है। इस पर उसने एंट्री होने से मना कर दिया था। युवक ने इंदरजीत को थैंक यू सर कहा और वहां से चला गया। उसके जाते ही मोटरसाइकिल पर डिस्कोथेक आए दोनों बदमाशों ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी थी। बदमाशों ने छह फायरिंग की थी।
शूटर करण शर्मा को भेजा जेल
सेक्टर 33 स्थित अरविंद सिंगला के भाई के घर पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले करण शर्मा का 5 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने करण शर्मा को मौलीजागरां से गिरफ्तार किया था। करण ने लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में शामिल होने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

गैंगस्टर दीपू की होगी आज पेशी
शराब कारोबारी पर फायरिंग की साजिश रचने वाले अंबाला जेल में बंद रहे दीपू का आज 5 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस उसे शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि दीपू ने लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर अरविंद सिंगला के घर फायरिंग कराने के लिए शूटर मुहैया करवाए थे।
पुलिस को है इनकी तलाश
दीपू ने पुलिस पूछताछ में पांचों शूटरों के नाम का खुलासा किया था, जिनमें पुलिस ने लुधियाना के करण शर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि हरियाणा के भिवानी निवासी राहुल, बच्ची, हरियाणा के गांव लाडवा का बलवीर उर्फ मनी, अमृतसर के नितिन की पुलिस को तलाश है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन सभी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें