फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में ठंड का प्रकोप, बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, चार दिन का अलर्ट जारी

Mon, 22 Jan 2024 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन पंजाब में कई जगह पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा।
विज्ञापन
पंजाब में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी बर्फीली हवाएं चलती रहीं। पंजाब में दिन के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जो यह सामान्य से 7.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। रविवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि यह सामान्य के नजदीक है।
विज्ञापन


केवल पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। रविवार को 3.1 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ एसबीएस नगर सबसे ठंडा रहा था। 

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन पंजाब में कई जगह पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा। साथ ही सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी व शीत लहर भी चलेंगी, लेकिन इन दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें