फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सात माह का बच्चा समेत दो पॉजिटिव, मोहाली में सात और पंचकूला में चार नए मामले

Fri, 26 Jun 2020 09:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शुक्रवार को सिर्फ दो ही कोरोना संक्रमित सामने आए। इनमें सेक्टर-22 निवासी एक संक्रमित परिवार का सात माह का बच्चा और बापूधाम की 25 वर्षीय युवती शामिल हैं। बच्चा अपने परिवार में ही संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर कोरोना की चपेट में आया है। संक्रमित परिवार के दो सदस्यों के सैंपल लिए गए थे। 

विज्ञापन


इनमें से एक सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि सात माह का बच्चा पॉजिटिव पाया गया। उधर, बापूधाम में मिली संक्रमित युवती के परिवार के चार अन्य सदस्य कोरोना के एसिम्टोमैटिक मरीज के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन दो मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 433 हो गई है।

वहीं, दूसरी तरफ सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए कोरोना के 6 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों में खुड्डा जस्सू के तीन, मनीमाजरा का एक और बापूधाम के दो कोरोना पॉजिटिव शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: छह साल की उम्र, सामने हुईं पांच हत्याएं, रात भर लाशों संग लेटी रही मासूम

पीजीआई की रिसर्च स्कॉलर समेत 6 लोग आए पॉजिटिव, 7 हुए तंदरुस्त
मोहाली में कोरोना का कहर नहीं रुक रहा है। शुक्रवार को 6 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। इनमें एक पीजीआई की रिसर्च स्कॉलर है। जबकि 5 लोग वे हैं जो यूपी से लौटे हैं। इन सभी को ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जबकि 7 कोरोना के मरीज तंदरुस्त होकर घर लौटे हैं। वहीं, अब तक जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 242 हो गई है, इनमें से 185 मरीज ठीक हो गए हैं और 3 की मौत हो चुकी है। अभी जिले में एक्टिव मरीज 54 हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें और इसे फैलने से रोकें।

शुक्रवार को आए कोरोना मरीजों में 29 वर्षीय पीजीआई की रिसर्च स्कॉलर पॉजिटिव आई है। वह बलटाना की रहने वाली है। वहीं डेराबस्सी के गांव बेहड़ा में 5 महिलाएं पॉजिटिव आई हैं, जो कि यहां यूपी से लौटी हैं। इनकी उम्र कमश: 18, 19, 25 और 34 साल है। यह सभी एक मीट कंपनी में काम करती हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के चार नए मामले 

पंचकूला में कोरोना के मामले लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पंचकूला के सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना संक्रमितों में पुलिस लाइन सेक्टर -25 का एक 21 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा महादेव कॉलोनी की 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। 

मानकपुर देवीलाल की 20 वर्षीय युवती, सेक्टर-12 की 76 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित मिली हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका सैंपल लिया गया था। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई जा रही है। 

चार बार पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी महिला ने कोरोना को हराया 
कोविड-19 के साथ 23 दिन चली जंग में 24 वर्षीय महिला जीत गईं हैं। गुरुवार शाम को ओजस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से उनको छुट्टी दे दी गई। महिला को उनके पति के साथ कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 3 जून को सिविल अस्पताल पंचकूला से ओजस रेफर किया गया था। दोनों कुछ जरूरी घरेलू जिम्मेदारी के लिए अहमदाबाद से कालका आए थे। 

ओजस में मेडिकल आईसीयू व क्रिटिकल केयर एंड एनेस्थीसिया के प्रमुख डॉ. चेतन गोयल ने कहा कि महिला के पति को सांस की तकलीफ के लक्षण और डायरिया था। उपचार के 12 दिनों के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई और उनको छुट्टी दे दी गई। महिला ज्यादातर समय एसिम्प्टोमैटिक थीं। डॉ. चेतन ने बताया कि महिला की रिपोर्ट चार बार पॉजिटिव आई।

उन्होंने हार नहीं मानी और वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई को सकारात्मक सोच और हिम्मत के साथ जारी रखा। 25 जून को उनकी पांचवीं रिपोर्ट निगेटिव आई। डिस्चार्ज के मौके पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोनों को गुलदस्ता भेंट किया गया। दोनों ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें