फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दुकानदार को बंधक बनाकर दी जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी खन्ना के सात नेता गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

इन सभी आरोपियों को मामला दर्ज कर शुक्रवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद शनिवार की सुबह इन सभी को अदालत में पेश कर 1 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
खन्ना में अप नेता गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान में जबरदस्ती घुसकर दुकानदार को बंधक बनाने, धमकाने व जान से मार देने की धमकी देने के आरोप में आम आदमी पार्टी खन्ना के शहरी, देहाती प्रधान व वार्ड के इंचार्ज सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहरी प्रधान, राजवीर शर्मा, तरविंदर सिंह गिल, ब्लॉक प्रधान देहाती, सुखविंदर सिंह, स्टेट ज्वाइंट सचिव, गुरदीप सिंह दीपू, ब्लॉक प्रधान, वरिंदर सिंह, यूथ प्रधान खन्ना, राजकुमार जस्सल व वार्ड नंबर 21 के इंचार्ज प्रसाद डांग इन सभी पर धमकाने व जान से मारने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन सभी आरोपियों को मामला दर्ज कर शुक्रवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद शनिवार की सुबह इन सभी को अदालत में पेश कर 1 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

जिस वक्त पुलिस इन्हें अदालत में पेश कर रही थी उस वक्त इन सभी आरोपियों ने हलका खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद के खिलाफ नारेबाजी की, उन सभी ने विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए और साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे साथ पुलिस ने किसी के इशारे पर बहुत ज्यादा धक्केशाही की है, उन्होंने कहा हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो हम आपके सामने थोड़े समय बाद पेश करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें