फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना से सात की मौत, 3152 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शनिवार को कोरोना से जहां सात मरीजों की मौत हो गई, वहीं 3152 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से तीन चंडीगढ़ और चार मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए मरीजों 1149 चंडीगढ़, 1245 मोहाली और 758 पंचकूला के हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिन तीन मरीजों की मौत हुई, उनमें से सेक्टर-26 निवासी 65 वर्षीय वृद्धा ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ा। वह किडनी की गंभीर बीमारी के साथ ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। उन्होंने टीके की दोनों खुराक लगवाई थीं। वहीं, सेक्टर-43 निवासी 54 वर्षीय पुरुष को अचेत अवस्था में जीएमएसएच-16 लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें फेफड़े की गंभीर बीमारी थी। उन्होंने भी टीके की दोनों खुराक लगवाई थीं। इनके अलावा सेक्टर-19 निवासी 67 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वृद्ध सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 5717 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से एक 1149 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें पुरुषों की संख्या 570 व महिलाओं की संख्या 578 थी। वहीं एक ट्रांसजेंडर भी संक्रमण का शिकार हुआ है। इसके साथ ही शहर की संक्रमण दर 20.10 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 8614 हो गई। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना से 1100 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 1792 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें