फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सात दिन की मोहलत खत्म, 850 से ज्यादा चालान, अतिक्रमण फिर भी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अवैध वेंडरों को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से दी गई सात दिन की मोहलत बुधवार को पूरी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद शहर के कई बाजारों में अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है। नगर निगम और प्रशासन की सख्ती के बाद भी प्रमुख बाजारों में रेहड़ी-फड़ी और दुकानों के बाहर अवैध कब्जा अब भी बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में नगर निगम की टीमों ने शहरभर में विशेष अभियान चलाते हुए 850 से अधिक चालान किए हैं। मंगलवार को सेक्टर-22, सेक्टर-15 सहित कई व्यस्त बाजारों में कार्रवाई करते हुए 113 लोगों के चालान काटे गए। अधिकारियों का कहना है कि अभियान से कुछ हद तक असर पड़ा है, लेकिन टीम के हटते ही कई जगह दोबारा अतिक्रमण हो जाता है। दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि अतिक्रमण से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और जाम की समस्या बनी रहती है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि बुधवार के बाद और सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें