फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एस्टेट ऑफिस में फाइल से छेड़छाड़, सरकारी संपत्ति के दस्तावेज बदले, क्लर्क और चपरासी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के एस्टेट ऑफिस में सरकारी संपत्ति से जुड़ी अहम फाइल से छेड़छाड़ और असली दस्तावेज बदलने का मामला सामने आया है। एसडीएम सेंट्रल नवीन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एस्टेट ऑफिस में तैनात क्लर्क ललित मोहन और चपरासी (एमटीएस) ललित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सेक्टर-42बी स्थित एक संपत्ति से जुड़ा है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, जब संबंधित संपत्ति फाइल की जांच की गई तो फिजिकल फाइल में मौजूद कुछ पत्राचार पेज स्कैन कॉपी और प्रिंटआउट से मेल नहीं खा रहे थे। दोनों रिकॉर्ड की तुलना करने पर यह साफ हुआ कि फाइल में छेड़छाड़ की गई है और असली दस्तावेजों को अन्य कागजात से बदल दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। इसकी जांच की जिम्मेदारी सहायक एस्टेट अधिकारी नवीन को सौंपी गई।
जांच के दौरान संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए और फाइल के पूरे रिकॉर्ड को खंगाला गया। इसके साथ 24 सितंबर की रात और 25 सितंबर की सुबह की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि कुछ दस्तावेज बदले गए हैं और कुछ अहम कागजात फाइल से गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज में 24 और 25 सितंबर को कार्यालय के गैर-कार्य समय में ग्रुप-2 शाखा में तैनात क्लर्क ललित मोहन और ग्रुप-4/5 में तैनात एमटीएस ललित को फाइलें खंगालते और उनमें छेड़छाड़ करते हुए देखा गया। उस समय कार्यालय में दोनों ही आरोपी मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच सामने आया कि दोनों कर्मचारियों ने मिलीभगत कर सरकारी संपत्ति से जुड़ी फाइल में अनधिकृत रूप से छेड़छाड़ की और असली दस्तावेज बदल दिए। इसके आधार पर एस्टेट ऑफिस प्रशासन ने एसएसपी कंवरदीप कौर को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस छेड़छाड़ से किसे लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें