फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाले की जांच के लिए एसईटी ने मांगा दो महीने का समय, मुख्यमंत्री के पास पहुंची फाइल

Sat, 30 May 2020 10:34 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 31 मई को रिटायर होंगे एडीजीपी सुभाष यादव
  • संदीप खिरवार हो सकते है एसईटी में शामिल
  • जांच में छह माह तक लग सकता है समय
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शराब घोटाले की जांच के लिए गठित एसईटी ने सरकार से 31 मई की समय सीमा दो माह तक बढ़ाने की मांग की है। फाइल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक समय सीमा बढ़ाया जाना तय है।
विज्ञापन


इस बीच सरकार की ओर से एसईटी में शामिल एडीजीपी सुभाष यादव के सेवानिवृत्ति के आर्डर जारी कर दिए गए हैं। वे 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पहले ये अटकले थीं कि एसईटी की समय सीमा बढ़ने पर सुभाष यादव को एक्सटेंशन दी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को एसईटी में शामिल किए जाने पर विचार हो रहा है।

हाईकोर्ट की टिप्पणी- इंटरस्टेट शराब तस्करी का इतना बड़ा मामला है, कैसे दे दें अग्रिम जमानत
विज्ञापन


माना जा रहा है कि खिरवार पहले से ही इस मामले को देख रहे हैं। उनकी निगरानी में ही शराब घोटाले से संबंधित सभी एफआईआर दर्ज हुई हैं। खिरवार की गिनती हरियाणा के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में की जाती है। कुल मिला कर एसईटी की समय सीमा बढ़ी तो यह मामला लंबा खिंचेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जो काम एसईटी को दिया गया है। वह तय समय सीमा में पूरा हो पाना भी मुश्किल है। जिस स्तर का यह शराब घोटाला है, उस स्तर पर सभी पहलुओं की जांच की जाए तो अभी तीन से छह माह का समय भी लग सकता है। आबकारी और पुलिस महकमे की मिलीभगत को जांचने के लिए भी लंबा समय चाहिए। यह सारा कुछ 31 मई से पहले एसईटी के लिए जांच करना संभव नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें