फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझ पर गंभीर आरोप हैं, ऐसे में शारीरिक सुनवाई जरूरी : जैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुड़िया हत्या मामले के आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत मौत मामले में पूर्व आईजी जहूर एच जैदी ने अदालत में अपना जवाब दायर किया है। अपने जवाब में उन्होंने कहा है कि उन पर गंभीर आरोप लगे हैं इसलिए शारीरिक सुनवाई का जल्द होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान किस के क्या बयान दर्ज किए जा रहे हैं, यह साफ नहीं हो पाता। ऐसे में गवाहों के बयान जानने के लिए उनका आमने-सामने होना आवश्यक है। अब मामले की सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व आईजी ने अदालत में याचिका दायर कर शारीरिक सुनवाई की मांग की थी। इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने को कहा था। सीबीआई ने इस पर सहमति जबकि चार आरोपियों ने असहमति जताई थी। इसके बाद पूर्व आईजी जैदी ने अपना जवाब दायर किया।
बता दें कि मामला 2017 का है। स्कूल की एक छात्रा लापता हो गई थी और 2 दिन बाद जंगल से उसकी लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से सूरज नाम के एक नेपाली युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद सीबीआई ने आईजीपी जहूर एच जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी, ठयोग डीएसपी मनोज जोशी, कोटखाई के पूर्व एसएचओ राजिंदर सिंह, एएसआई दीप चंद, हेड कांस्टेबल्स सूरत सिंह, मोहन लाल, रफिक अली और कांस्टेबल रंजीत को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें