बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद मां ने नवजात बेटी का गला घोंट डाला। अब उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘मैं नहीं चाहती थी कि बेटी पैदा हो और आगे बढ़े। इसलिए अपनी ही कोख से पैदा हुई मासूम का गला घोंट दिया। मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है। मुझे बेटियों से नफरत है’ ये खुलासा किया है 4 दिन पहले सुनारिया जेल की बैरक में अपनी नवजात बच्ची की हत्या करने की आरोपी मां ने।
बता दें कि सोनीपत के रूखी गांव निवासी महिला बड़ी बेटी की हत्या के आरोप में ही सुनारिया जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट ले आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए समय मांगा। अदालत ने आरोपी महिला को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में फिर से सुनारिया जेल भेज दिया है।